- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
- *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *29-06-2026*
- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
महाकाल की सवारी के लिए नया रथ तैयार, लकड़ी पर आकर्षक नक्काशी; इस साल श्रावण-भादौ में 10 सवारियां निकलेंगी
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में इस बार आकर्षक नक्काशी कर तैयार किए गए लकड़ी के रथ पर निकाली जाएगी। मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाताओं के सहयोग से तीन रथ का निर्माण कराया है। एक रथ मंदिर परिसर में पहुंच गया है। इस बार सावन माह अधिक मास होने के कारण बाबा महाकाल की 10 सवारियां निकलेंगी। नए रथ में तीन मुखारबिंद दर्शन देते हुए सवारी में शामिल होंगे।
इस बार 19 साल बाद श्रावण महीने में अधिक मास है। अभी तक सात सवारियों के मान से तो मंदिर समिति के पास मुखारबिंद विराजित करने की व्यवस्था है। इस बार तीन – तीन सवारियों के लिए नए रथ की आवश्यकता बनी हुई थी। इसके लिए मंदिर समिति ने दानदाता के माध्यम से तीन रथ तैयार करवाए हैं। रथ की साइज करीब 6 बाय 9 फीट और उंचाई करीब 10 फीट से अधिक रखी गई है।
मंदिर समिति के पास अभी तक ये व्यवस्था थी
- श्रावण-भादौ मास की सभी सवारियों में भगवान की पालकी शामिल रहती है।
- दूसरी सवारी से एक मुखारविंद हाथी पर विराजित होता है।
- तीसरी सवारी में शिव तांडव स्वरूप गरुड़ रथ पर विराजित होते है।
- चौथी सवारी में भगवान उमा महेश नंदी पर सवार होकर निकलते हैं।
- पांचवीं सवारी में बैलगाड़ी पर होल्कर मुखारविंद, छठी में बैलगाड़ी पर घटाटोप मुखारविंद शामिल होते है।
- शाही सवारी में सप्तधान मुखारविंद होता है।