- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
मंगलवार से महाकाल मंदिर में अवन्ति द्वार की शुरुआत:उज्जैन के रहवासियों को महाकाल मंदिर में आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश मिलेगा
उज्जैन में रहने वाले भगवान महाकाल के भक्तों के लिए मंगलवार से नई सुविधा शुरू होने जा रही है। महाकाल मंदिर में अवन्ति द्वार के नाम से द्वार से उज्जैन में रहने वालो को मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा।
11 तारीख मंगलवार को प्रातः 10:00 उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा महाकाल के दर्शन सुगमता पूर्वक हो सके इस हेतु अवन्ति द्वार का शुभारंभ महापौर मुकेश टटवाल के द्वारा किया जाएगा,जिसका नाम होगा अवंति द्वार होगा। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महाकाल मंदिर का गेट नंबर 1 के माध्यम से बाबा महाकाल के दर्शन मिल सकेंगे। जिससे उन्हें ज्यादा बड़ी लाइनों में भी नहीं लगाना होगा। इसके लिए उज्जैन के श्रद्धालु अपना आधार कार्ड दिखाकर करवा सकेंगे। एक बार आधार कार्ड लाने पर भक्त का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा इसके बाद दोबारा दर्शन हेतु आधार कार्ड भी नहीं लाना पड़ेगा। उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं को दर्शन सुगमता पूर्वक हो सके इस हेतु महापौर मुकेश टटवाल द्वारा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में यह प्रस्ताव शहर के श्रद्धालुओं के हित में रखा गया था।