- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
लगातार बारिश से कम हुई ऑक्सीजन, क्षीरसागर में मरी सैकड़ों मछलियां
सप्त सागर में से एक क्षीरसागर में सैकड़ों मछलियां मर गई। सफाई नहीं होने को लेकर भी बड़ा सवाल है लेकिन अधिकारी बता रहे हैं कि बारिश के समय पानी बदलता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे मछलियों के मरने की घटनाएं सामने आती है। यहां काफी महिलाएं पूजन पाठ भी करने आती है, जो सागर में कंकु व अन्य चीजें डाल देती है। इससे भी ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए कहा है।
पानी में ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसके लिए हमने दो फव्वारे भी लगवा रखे हैं और नियमित सफाई करते हैं। यहां काफी संख्या में महिलाएं पूजन करने आती है। उनसे अपील है कि वह कंकु व पूजन सामग्री तालाब में ना फेकें। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी संजेश गुप्ता ने बताया कि नियमित सफाई तो होती है। फिर कहीं गड़बड़ हुई होगी तो जांच कराएंगे।
