- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
84 महादेव की मुफ्त यात्रा कराने पर राजपूत समाज व अन्य संगठनों ने किया यादव का सम्मान
- महिलाओं ने कहा- विवेक बेटे व भाई जैसा, जिसने हमारे लिए यह किया
माता-बहनों को मुफ्त में 84 महादेव की दर्शन यात्रा कराने पर विवेक यादव को श्रवण कुमार की उपाधि से नवाजा गया। अपने खर्च पर उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को वाहनों से महादेव मंदिर तक ले जाने के साथ में पांच दिन तक चली यात्रा में माता-बहनों का पूरे समय ध्यान रखा और भोजन प्रसादी का इंतजाम किया।
84 महादेव नौ नारायण व सप्त सागर दर्शन यात्रा के समापन पर विवेक यादव ने माताओं के चरण पूजन कर विदाई दी गई। 84 महादेव दर्शन यात्रा के समापन पर अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रामलाल मालवीय, तराना विधायक महेश परमार व वरिष्ठ समाजसेवी विजय व्यास, दारा सिंह राणा ने यात्रा निकाले जाने पर यादव का उल्लेखनीय प्रयास बताया। इस अवसर पर आयोजक विवेक यादव ने यात्रा में शामिल माता-बहनों के पैर पूजन भी किए व सभी को यात्रा में किसी भी प्रकार का कोई कष्ट हुआ हो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं, जिस पर सैकड़ों माता-बहनों ने एक स्वर में कहा आप हमारे बेटे जैसे,भाई जैसे हो। जिसने हमारे लिए इतना सब कुछ किया।
पंडित राजेश तिवारी ने बताया अतिथि उद्बोधन में महेश परमार ने कहा कि विवेक यादव आप सबके श्रवण कुमार हैं जो आप सबको इतनी विहंगम यात्रा करा रहे हैं। विधायक रामलाल मालवीय ने कहा कि 5 दिन से यात्रा करके विवेक यादव ने धार्मिक क्षेत्र में तो बहुत पुण्य का काम किया है। यात्रा में 5 दिन तक लगातार सेवा देने वाले साथियों व यात्रा के संयोजक अरुण वर्मा का सम्मान किया गया।
विवेक यादव ने लगातार साथ चल रहे मैजिक ड्राइवर, ई-रिक्शा ड्राइवर व ढोल-नगाड़े बजाने वाले तथा फोटोग्राफर का भी सम्मान किया। राजपूत समाज, सामाजिक कल्याण शोध संस्थान एवं महाकाली भजन मंडली की महिलाओं ने आयोजक विवेक यादव का यात्रा कराए जाने पर सम्मान किया। यादव ने माताओं के चरण पूजन कर विदाई दी