- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
विश्वविद्यालय के विज्ञान बाजार में मिलेगी हर्बल सामग्री:प्राणिकी एवं जैव प्रोद्यौगिकी अध्ययनशाला में सोमवार को होगा आयोजन
विक्रम विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैव प्रोद्यौगिकी अध्ययनशाला में सोमवार को लर्न बाय अर्न स्कीम के अंतर्गत विज्ञान बाजार का आयोजन किया गया है। इस दौरान अध्ययनशाला के विद्यार्थियों द्वारा साइंटिफिक मॉडल और स्व निर्मित हर्बल खाद्य पदार्थो की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी।
पीआरओ डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया नई शिक्षा नीति की लर्न बाय अर्न स्कीम के अंतर्गत विज्ञान बाजार के आयोजन कर अनेक नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला के विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न अध्ययशालाओं के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न साइंटिफिक मॉडल और विद्यार्थियों द्वारा स्व निर्मित हर्बल खाद्य पदार्थ, हर्बल कॉस्मेटिक्स, हर्बल बॉडी एवं रूम स्प्रे, हर्बल चाकलेट, हर्बल एडिबल बायोप्लास्टिक एवं विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री की बिक्री विद्यार्थियों द्वारा की जाएगी। विज्ञान बाजार का आयोजन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह वर्ष भारत सरकार द्वारा मिलेट्स ईयर के रूप में घोषित है, और इसी उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा इस विज्ञान बाजार में मिलिट्स से बने व्यंजन बेचे जाएंगे।
व्यंजन को और पौष्टिक बनाने के लिए उन्हें बनाने की विधि में कुछ रचनात्मक बदलाव किए गए है। विभागाध्यक्ष डॉ सलिल सिंह ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक अन्य अध्ययनशालाओं के विद्यार्थी विभाग में संपर्क कर सकते है।