- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल भाव के साथ संयुक्त चेतना सम्मेलन शुरू
उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कालिदास संस्कृत अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में शुक्रवार को सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल भाव के साथ तीन दिवसीय संयुक्त चेतना सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में साध्वी भगवती सरस्वती ने 21 देशों की नदियों का जल एकत्र किया।
इस जल से भगवान महाकाल व मोक्षदायिनी मां शिप्रा का अभिषेक किया जाएगा। आध्यात्मिकता व समग्र विकास के लिए कैसे जीवन में चेतना का संचार करें जैसे मुद्दों पर मंथन के लिए विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। दोपहर दो बजे उद्घाटन संत्र के बाद वक्ताओं ने आध्यात्मिक लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्रोताओं ने वक्ता से प्रश्न पूछे, जिनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। शाम को सम्मेलन स्थल पर अमेरिका की श्रेया व डा. विक्रांत शाह की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
इस चित्र प्रदर्शनी में आठ अन्य जाने-माने चित्रकारों के भी चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। सुधीजन अगले दो दिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।