- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
रामलला के दर्शन की अभिलाषा, साइकिल से 1400 किलोमीटर की यात्रा पर निकले दो छात्र
सार
विस्तार
जैसे-जैसे 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राम भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान राम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहा है। 11वीं के दो छात्र साइकिल से अयोध्या यात्रा के लिए निकले। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर अपने कदम आगे बढ़ाए।
सूरत में रहने वाले कक्षा 11वीं के छात्र पीयूष कुमार और मंथन ने 13 दिन पहले साइकिल से यात्रा प्रारंभ की थी। दोनों का संकल्प है कि 1400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन करें। मंथन ने बताया कि अयोध्या जाने से पहले हम उज्जैन पहुंचे हैं। यहां पर भगवान महाकाल के दर्शन कर आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लिया है।
दोनों छात्र जब उज्जैन पहुंचे तो भारत माता मंदिर माधव सेवा न्यास में रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था हो गई। जब वे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे तो यहां पुजारी पंडित रूपम गुरु ने जब पीयूष और मंथन की शर्ट पर सूरत से अयोध्या तक यात्रा करने का स्लोगन लिखा देखा तो यहीं श्रद्धालुओं की आस्था को नमन करते हुए दोनों के हाथ से बाबा महाकाल को जल अर्पित करवाया और उनकी आगे की यात्रा के लिए महाकाल का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया।
पीयूष और मंथन ने कहा सिर्फ रामलला के दर्शन की है अभिलाषा
पीयूष कुमार ने बताया कि मन में रामलला के दर्शन का संकल्प है। इसलिए भगवान ही हमारी मदद करते हैं। उज्जैन में भारत माता मंदिर माधव सेवा न्यास में रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था हो गई। मन में संकल्प हो तो उम्र आड़े नहीं आती है। दोनों छात्रों की साइकिल पर आवश्यक सामग्री के साथ ही तिरंगा झंडा और रास्ते में परेशानी से बचने के लिए हवा भरने का पंप तक रखा हुआ है।