- पुरी, गंगासागर, काशी और अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर
- बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सैम पित्रोदा को लेकर कही ये बात
- अक्षय तृतीया पर भस्म आरती में मखाने की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, लगा खरबूजे का भोग
- सेंसेक्स 1062 और निफ्टी 335 अंक गिरा; निवेशकों को भारी नुकसान
- कलेक्टर ने किए तीन सुरक्षाकर्मी बर्खास्त
विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति कांफ्रेंस
विक्रम विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कांफ्रेंस का आयोजन होने वाला है। कार्यक्रम का शुभारंभ करने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आएंगे। वहीं, इस आयोजन में चार राज्यों के 270 से अधिक कुलपति लगभग 10 सत्रों तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे।
विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए यूजीसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सौजन्य से आज 2 फरवरी 2024 शुक्रवार को राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ विक्रम विश्वविद्यालय में होने वाला है। इसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल विशेष रूप से आमंत्रित होकर इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी के माध्यम से विक्रम विश्वविद्यालय में 2 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर आयोजन रखा गया है। जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के 270 से अधिक शासकीय, अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति उज्जैन में जुटेंगे। इस एक दिवसीय कांफ्रेंस के शुभारंभ के बाद सुबह से लेकर शाम तक 10 सत्र आयोजित होंगे।