- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
भस्म आरती में कमल के फूलों से सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज गुरुवार भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया और कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज द्वादशी पर भस्मआरती में बाबा महाकाल को कमल के फूलों से सजाया गया। नमकीन के साथ राजगीर के लड्डू का भोग भी लगाया गया था। भांग और डॉयफ्रूट के श्रंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।