- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए इन मार्गों से मिलेगा मंदिर में प्रवेश
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों को ढाई किलो मीटर पैदल चलने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। भक्तों को नृसिंह घाट स्थित कर्कराज पार्किंग, झालरिया मठ, चारधाम आश्रम, शक्तिपथ, महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया महाशिवरात्रि पर करीब दस लाख भक्तों के भगवान महाकाल के दर्शन करने आने का अनुमान है। उसी के अनुसार इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। कर्कराज पार्किंग से महाकाल महालोक तक बैरिकेडस लगाए गए हैं। छांव के लिए शामियाने तथा धूप के कारण श्रद्धालुओं के पांव ना जले इस हेतु कारपेट बिछाए गए हैं। दर्शनार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, जूता स्टैंड आदि की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
महाशिवरात्रि पर देशभर से आने वाले दर्शनार्थियों को गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए गणेश मंडपम में एक साथ 15 कतार चलाई जाएगी। जिससे एक साथ सैकड़ों भक्त भगवान के दर्शन करते हुए नए एक्जिट द्वार से मंदिर के बाहर निकलेंगे। इन दर्शनार्थियों को बड़ा गणेश मंदिर के सामने से हरसिद्धि चौराहा होते हुए कर्कराज पार्किंग व चारधाम की ओर निर्गम किया जाएगा। यहां से दर्शनार्थी जूते चप्पल पहनकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे।