- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को फोन पर सुलझाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कार्यशैली के अंदाज से लगातार सुर्खियों में बने हैं। अब उन्होंने लोगों से बात की और शिकायत सुनी। फोन पर ही उनकी समस्या का समाधान किया।
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूम में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली और उनके निराकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेंडमली चयन कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्राम पंचायत अजीमाबादपारदी निवासी सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। उन्होंने सुनैना जी को आश्वत किया कि शिकायत के निराकरण के साथ ही आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत अक्याजस्सा निवासी नवीन माथु ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि उनके पिताजी पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित हैं। साथ ही बैंक द्वारा उनका खाता भी बंद कर दिया गया है, जिनसे उन्हें राशि निकालने में समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवीन माथु जी से कहा कि आपकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आवेदक नवीन माथु जी से स्मार्ट सिटी कार्यालय में मिले और विस्तार से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवीन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में अन्य विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन करने के निर्देश दिया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीष मालवीय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।