- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
भस्मारती में आज भांग से सजे बाबा महाकाल, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मुंड माला धारण की
सार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व मंगलवार के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर सोने-चांदी के आभूषणों से बाबा महाकाल को सजाया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
वाटर कूलर दान में दिए
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब एंड सिंध बैंक की दौलतगंज शाखा द्वारा 2 नग वाटर कूलर दान में दिए गए, जिसे मंदिर प्रबंध समिति के समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा ‘गुरुजी’ व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा बैंक प्रतिनिधि को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।