- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
मतदाता अभिनंदन यात्रा निकालेंगे सांसद, सीएम बोले- भविष्य के विकास के रोडमैप पर चर्चा हुई
सार
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में संपन्न हुई। इसमें संगठन ने सांसदों को मतदाता अभिनंदन यात्रा और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने को कहा है।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की तरफ से सांसदों को अपने अपने क्षेत्र में मतदाता अभिनंदन यात्रा और ज्यादा वोटों से जीते बूथों पर कार्यकर्ताओं का सम्मान करने को कहा गया। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 207 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, उसके लिए संगठन ने अलग से कार्ययोजना बनाने की बात कही है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को ऐसे क्षेत्र में अब सक्रिय होने को कहा गया है। वहीं, प्रदेश की वृहद कार्यकारिणी समिति की बैठक जल्द ही प्रदेश में आयोजित करने की भी बात कही गई है। सांसद मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेगे और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाएंगे।
इसके अलावा संगठन की तरफ से पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम और जलाशयों को पुनर्जीवन जैसे कार्यक्रम में सक्रिय होने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम जनता को जोड़ कर करने को कहा गया है।
बैठक में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा विजयी होने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हमने नई टीम को बधाई दी और भविष्य के विकास के लिए रोड मैप पर बातचीत की है..जैसा नया माहौल बना है, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ डबल इंजन की सरकार आगे काम करती रहे, इसी अपेक्षा से हमने आज बातचीत की।’
नवागत केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
बैठक में भारत सरकार के नवागत के केंद्रीय मंत्रियों और और राज्य मंत्रियों का मध्य प्रदेश पार्टी इकाई द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश के समस्त सांसद गण उपस्थित थे।