- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
मंगलवार भस्म आरती : मंगलवार तड़के 3 बजे खोले गए मंदिर के कपाट, शक्ति स्वरूप में किया गया बाबा महाकाल का श्रृंगार …
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार तड़के तीन बजे खोले गए. जिसके बाद गर्भगृह में सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक व पूजन दर्शन कर श्रृंगार किया गया और उसके बाद भस्म आरती की गई। भस्म आरती के दौरान महाकाल कर्पूर आरती कर भोग लगाया गया और मंत्रोच्चर के साथ भगवान को भांग सिंदूर सूखा मेवा और आभूषण अर्पित किये गए।
बता दे की मंदिर के पट खोलने के बाद भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया गया । जिसके बाद सूखे मेवे चेरी और सिंदूर से शक्ति स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दौरान उनके मस्तक पर टीका और नाक में नथनी से भी सजाया गया, फिर महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। मंदिर में जैसे ही बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हुए वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।