- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
दिवाली की रात उज्जैन शहर में पैदल घूमने निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं; लोगों को खूब भाया CM का ये अंदाज
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवाली की रात उज्जैन के लोगों के साथ मनाई। दरअसल, वे अपने गृह जिले उज्जैन में थे और इस मौके पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहले अपने निवास पर पूजा की। फिर वे उज्जैन के शहीद पार्क, फ्रीगंज, टावर चौक और अन्य स्थानों पर पैदल घूमने निकले। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई भी बांटी।
पैदल चलते हुए, उन्होंने दिव्यांग दंपत्ति को स्वरोजगार के लिए कार्तिक मेले में दुकान देने का निर्देश दिया। दरअसल, उज्जैन के फ्रीगंज में चलते हुए मुख्यमंत्री को देखकर दिव्यांग दंपत्ति ने उनसे कार्तिक मेला क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए दुकान की मांग की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को बुलाकर दंपत्ति की मांग को पूरा करने के लिए कहा।
इसके अलावा सीएम ने गन्ने की चरखी चलाकर रस निकालकर लोगों को पिलाया और खुद बाइक चलाकर सवारी की। उन्होंने उज्जैन में दीया बेचने वाली महिलाओं से भी बातचीत की और उनकी बातें ध्यान से सुनीं। बता दें, सीएम मोहन यादव का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।