- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन: सरकारी ऑफिस में कर्मचारी का फिल्मी डांस, वीडियो वायरल होते ही हुआ निलंबित!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सरकारी ऑफिस में फिल्मी स्टाइल में डांस करना उज्जैन के सीएमएचओ ऑफिस में काम करने वाले एनएचएम विभाग के कर्मचारी महेश जमुनिया को उस समय भारी पड़ गया जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महेश हाथ में डंडा और पानी की बोतल लेकर “नजर से नजर मिला ले” गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, महेश ने यह वीडियो न सिर्फ ऑफिस में बनाया, बल्कि इसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर दिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हुआ और सीएमएचओ तक पहुंच गया। जैसे ही सीएमएचओ ने वीडियो को देखा, तो उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए महेश को निलंबित कर दिया। सीएमएचओ ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना और महेश को तुरंत निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। अब निलंबन के दौरान महेश का मुख्यालय सिविल हॉस्पिटल बड़नगर, जिला उज्जैन रहेगा।