- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
Ujjain में EOW का बड़ा एक्शन: 20 हजार की घूस लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों पकड़ा, प्लॉट के बदले ले रहा था रिश्वत!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के बड़नगर में शुक्रवार को एक बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जब ग्राम पंचायत खड़ोतिया के पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी, जो खुद को गांव का सेवक बताता था, असल में रिश्वतखोर निकला। उसने ग्राम निवासी लखन से ग्राम आबादी में प्लॉट देने के बदले 20,000 रुपए की घूस मांगी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी किस्मत आज दांव पर लगने वाली है।
दरअसल, लखन ने यह मामला सीधे पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) दिलीप सोनी तक पहुंचाया। जांच हुई और सचिव की असलियत सामने आ गई। फिर क्या था! शुक्रवार को जैसे ही भरत लाल चौधरी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, EOW की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। चारों तरफ अफरातफरी मच गई, लेकिन सचिव की कोई चालाकी काम नहीं आई।
बता दें, EOW की इस शानदार कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अजय कैथवास, अमित वट्टी, निरीक्षक अनिल शुक्ला, निरीक्षक रीमा यादव और उप निरीक्षक अर्जुन मालवीय ने अहम भूमिका निभाई।