- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
पुणे के श्रद्धालुओं का दिव्य समर्पण: महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल को अर्पित किया 40 लाख का महाभोग, 9 दिनों तक हर दिन लगेगा अलग-अलग प्रसाद का भोग
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर पुणे के श्रद्धालु डॉ. सागर कोलते, डॉ. साधना कोलते, पुत्र साराध्य, पुत्री साध्या और पुत्र चिरंजीवी सात्विक कोलते द्वारा 40 लाख रुपये मूल्य का महाभोग अर्पित किया जा रहा है। इसमें 28 लाख का महाराजभोग और 12 लाख का राजघराना उट्टन शामिल है, जो विशेष रूप से चांदी के थाल पात्रों में भगवान महाकाल को अर्पित किया जाएगा।
नौ दिनों तक विशेष भोग – हर दिन अनूठा प्रसाद
प्रतिदिन 125 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों का भोग भगवान को अर्पित किया जा रहा है—
✅ दूसरा दिन – अखरोट
✅ तीसरा दिन – जरदालु
✅ चौथा दिन – पुरंधरी अंजीर
✅ पांचवां दिन – किशमिश
✅ छठा दिन – सांगली के काले बेदाणे
✅ सातवां दिन – डब्लू 180 काजू
✅ आठवां दिन – पिश्ता
✅ नौवां दिन – मामरा बादाम
इसके अलावा, भगवान महाकाल को 50 किलोग्राम हल्दी अर्पित की जाएगी। सुबह स्वर्ण-रजत वर्क जड़ित काजू सहित भव्य भोग अर्पित किया जाएगा, जबकि शाम को सवा क्विंटल महाराजभोग महाप्रसादी के रूप में अर्पित होगा।
महाकाल की आराधना में समर्पित पुणे के श्रद्धालु
इस अनोखे महाभोग को प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी, पं. महेश पुजारी और पं. गोपाल गुरुजी के मार्गदर्शन में गर्भगृह में अर्पित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर ऐसा भव्य आयोजन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
महाकाल मंदिर में भक्तों का यह विशाल समर्पण आस्था और शक्ति का जीवंत संगम है, जहां हर क्षण हर-हर महादेव की गूंज से गूंजायमान हो रहा है।