- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
भारत में पहली बार! उज्जैन के आकाश में दिखेगा ‘वीर हनुमान’ का भव्य 3डी स्काई प्रोजेक्शन, 24 फरवरी शाम 6:45 बजे से रात 10 बजे तक रामघाट पर होगा आयोजन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारत के पौराणिक नायकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सोनी सब चैनल अपने नए धारावाहिक ‘वीर हनुमान’ का भव्य 3डी स्काई प्रोजेक्शन उज्जैन में लेकर आ रहा है। इसी के साथ सोनी सब टीवी भारतीय मनोरंजन जगत में इतिहास रचने जा रहा है।
बता दें, 4 फरवरी को पवित्र नगरी उज्जैन के रामघाट पर पहली बार 3डी होलोग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन के माध्यम से भगवान हनुमान की दिव्य गाथा प्रस्तुत की जाएगी। इस भव्य आयोजन में दर्शक हनुमान जी को आकाश में उड़ते हुए देख सकेंगे, जो आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम होगा। महाशिवरात्रि से पहले, उज्जैन के आसमान में शाम 6:45 बजे से रात 10 बजे तक यह ऐतिहासिक दृश्य देखा जा सकेगा।
इस भव्य आयोजन में शो के प्रमुख कलाकार आरव चौधरी, सायली सालुंखे, माहिर पांधी और आन तिवारी भी मौजूद रहेंगे, जो इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बनाएंगे। सोनी सब का दावा है कि भारत में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिससे पौराणिक गाथाओं को एक नए और अद्भुत रूप में पेश किया जा सके।