- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन में वीरान पड़ा आसाराम बापू का आश्रम अचानक रोशनी से जगमगाया? इंदौर से गायब आसाराम पहुंचे उज्जैन: आश्रम में कड़ी सुरक्षा, कैमरा, मोबाइल बैन; मीडिया की सुर्खियों के बाद इंदौर छोड़ने को मजबूर हुए थे आसाराम
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
अंधेरी रात के साये में, रहस्यमय तरीके से इंदौर से गायब हुआ आसाराम अब उज्जैन की पवित्र धरती पर पहुंच चुका है। जी हाँ, आसाराम बापू उज्जैन के मंगलनाथ स्थित आश्रम में ठहरे हैं और यहाँ उनके अनुयायियों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन वह कब और कैसे उज्जैन पहुंचा? इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
सूत्रों की मानें तो वह दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से उज्जैन पहुंचे थे। इससे पहले, पालनपुर के आश्रम में भक्तों से मुलाकात के उनके वीडियो वायरल हो चुके हैं। इंदौर में भी उनके प्रवचन की तस्वीरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं, जिसके बाद वह अचानक वहां से गायब हो गए थे। अब 22 फरवरी की रात, इंदौर के आश्रम से अचानक लापता हुआ आसाराम, अब उज्जैन के मंगलनाथ स्थित आश्रम में मौजूद है।
जिसके बाद महीनों से वीरान पड़े आश्रम को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। हालाँकि इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले हर किसी की जांच हो रही है। कैमरा, मोबाइल, कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तक अंदर ले जाने की इजाजत नहीं है। वहीं, आश्रम से जुड़े लोगों की मानें तो आसाराम न तो अपने अनुयायियों से मिल रहे हैं और न ही किसी प्रवचन में हिस्सा ले रहे हैं—बस, वह सिर्फ अपना मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें, 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को 31 मार्च तक सशर्त जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि इस दौरान वे न तो अपने अनुयायियों से मिल सकेंगे न ही कोई प्रवचन दे सकेंगे। लेकिन कुछ समय पहले ही इंदौर से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह अपने समर्थकों से मिल रहे थे साथ ही प्रवचन भी दे रहे थे। जिसके बाद इसी वजह से वह अचानक वहां से गायब हो गए और अब उज्जैन में मौजूद हैं।