- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
दमोह के नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की सहभागिता; भगवान शिव को नमन कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। वे रात करीब 11:15 बजे उज्जैन से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दमोह से धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी उपस्थित रहे।
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान शिव और शक्ति के इस पावन पर्व पर सभी को दिल से शुभकामनाएं दीं। डॉ. यादव ने कहा कि महादेव ही आदि और अंत हैं, सुंदरता और सत्य का प्रतीक हैं। सृजन और संहार के स्वामी हैं। सनातन धर्म का आधार महादेव हैं और उनकी शक्ति आदिशक्ति जगदंबा माता पार्वती हैं। मैं गौरीशंकर के चरणों में नतमस्तक होता हूं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं भगवान श्री महाकाल महाराज की उज्जयिनी से नोहटा में विराजमान भगवान श्री नोहलेश्वर महादेव को प्रणाम करता हूँ। भगवान भोलेनाथ की कृपा से मुझे यह सौभाग्य मिला कि श्री नोहलेश्वर महाराज ने मुझे अपनी शरण में लिया। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ है। आपके आशीर्वाद से हम मध्यप्रदेश की प्रगति का नया अध्याय लिख रहे हैं और विरासत को सहेजते हुए विकास की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लंबे समय से सभी की इच्छा थी कि महाशिवरात्रि महापर्व पर यहां महोत्सव का आयोजन हो। यह जानकर खुशी होती है कि इस बार 10 दिन का महोत्सव मनाया जा रहा है।