- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
ऑनलाइन ठगी का बड़ा जाल: उज्जैन के व्यापारी से 31 लाख की साइबर धोखाधड़ी, फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लूटा गया लाखों का निवेश; राजकोट से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
डिजिटल इन्वेस्टमेंट के नाम पर चल रहे ठगी के खेल का एक और सनसनीखेज मामला उज्जैन से सामने आया है। महानंदा नगर निवासी जयंत वैद्य ने जब फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए लाखों कमाने का सपना देखा, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह सपना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ठगी में बदल जाएगा।
22 फरवरी को साइबर पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वेबसाइट forexworld.uk के जरिए उन्हें फॉरेक्स ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का झांसा दिया गया। अलग-अलग बैंक खातों में निवेश करवाया गया, लेकिन जब तक सच्चाई सामने आई, तब तक 31 लाख रुपए ठग लिए गए थे ।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रकम यूपीआई के जरिए विभिन्न बैंकों में ट्रांसफर की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने राजकोट के निमेश भाई पिठाडिया (39) को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।