- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
गर्मी का कहर : अब 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल
उज्जैन। मार्च में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर संकेत भोंडवे ने 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि कक्षा पहली से १२वीं तक कक्षाएं दोपहर १२ बजे तक ही लगाई जाएंगी। मौसम विभाग ने इस वर्ष काफी तेज गर्मी होने का अंदेशा पहले ही जता दिया है। इसी को देखते हुए कलेक्टर संकेत भोंडवे ने स्कूल संचालकों को निर्देश जारी कर समय में परिवर्तन करने को कहा है। कलेक्टर ने कक्षा पहली से १२वीं तक की कक्षाएं सुबह ७ से दोपहर १२ बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बताया कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूल संचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं कि कक्षा पहली से १२वीं तक की कक्षाएं दोपहर १२ बजे तक ही लगाएं।