- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
भस्म आरती में शामिल हुईं ‘तारक मेहता…’ की बावरी, मोनिका भदौरिया ने लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में बावरी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने सोमवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन किए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की रहने वाली मोनिका सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल से महाकाल की आरती में भाग लिया।
भस्म आरती, जो कि भगवान शिव के रूप महाकाल को ताज़ी चिता भस्म से की जाती है, उसे देखकर मोनिका पूरी तरह भाव-विभोर हो गईं। उन्होंने देहरी से गर्भगृह के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। आकाश पुजारी ने विशेष पूजन विधि के तहत उन्हें आरती में शामिल करवाया।
मोनिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा – “भस्म आरती का अनुभव बहुत ही आध्यात्मिक और अविस्मरणीय रहा। मैंने इससे पहले कभी इतनी दिव्यता और ऊर्जा से भरी आरती नहीं देखी थी।” उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की और कहा कि श्रद्धालुओं को पूरा सहयोग मिल रहा है।
हालांकि मोनिका पहले भी कई बार महाकाल मंदिर आ चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने भस्म आरती को इतने करीब से अनुभव किया। आरती की दिव्यता और वातावरण में फैली भक्ति की ऊर्जा ने उन्हें आध्यात्मिक रूप से गहराई तक छू लिया।
ध्यान देने वाली बात यह है कि मोनिका का करियर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से शुरू हुआ था, लेकिन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी के हास्यभरे किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।