- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन-देवास रोड पर डिवाइन वैली मॉल में भीषण आग: दुकानों से लेकर स्पा सेंटर तक सब जलकर खाक, लाखों का नुकसान!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन-देवास रोड स्थित डिवाइन वैली शॉपिंग मॉल में बीती रात करीब 3 बजे भयानक आग लग गई, जिससे मॉल के भीतर स्थित कई दुकानें, ऑफिस और एक स्पा सेंटर जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेज़ थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही वह मॉल की पहली मंजिल तक पहुंच गई और बाहर खड़ी एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों के अनुसार आग की शुरुआत पंचायत पान सेंटर से हुई, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रातभर हो रही बारिश के कारण बिजली बार-बार बंद और चालू हो रही थी, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय दुकानदारों ने धुंआ निकलता देखा तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रशासन ने फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।