- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
उज्जैन में 29 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा: अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक और माल जब्त!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के बड़नगर में दो दिन पहले हुई 29 लाख रुपए की बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्लॉट से गायब हुए लोहे की रॉड से भरे ट्रक का सुराग लगाते हुए उज्जैन पुलिस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से जुड़े अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रक और माल बरामद कर लिया है।
यह मामला 7 मई को सामने आया था, जब बड़नगर निवासी राजेश बारोड ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके प्लॉट में खड़ा ट्रक, जिसमें 18 फीट लंबी लोहे की रॉड रखी थी, रातोंरात गायब हो गया। ट्रक और रॉड की कुल कीमत लगभग 29 लाख रुपए आंकी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में बड़नगर पुलिस को साइबर सेल उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद की तकनीकी सहायता मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद गिरोह के 5 सदस्यों — अजय पवार (25), कुंवरसिंह उर्फ अखिलेश (22), रतन सिंह उर्फ बबलू (24), टी. श्रीनिवासन (44), और नीरज कोरचे (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक और सारी लोहे की रॉड भी जब्त कर ली है।
एएसपी मयूर खंडेलवाल ने जानकारी दी कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों से मजदूरी के बहाने बड़नगर आया था। चोरी की योजना पहले से तैयार थी और यह काम गिरोह के सरगना अजय पवार के नेतृत्व में किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और पुलिस उनसे अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि ये आरोपी इससे पहले भी कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।