- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे बनेगा आधुनिक रिवर फ्रंट कॉरिडोर, 864 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन आज; सीएम मोहन यादव शाम 4 बजे करेंगे शुभारंभ!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में धर्म, संस्कृति और पर्यटन को नया आयाम देने जा रहा है शिप्रा नदी रिवर फ्रंट कॉरिडोर। करीब 864 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे इस भव्य परियोजना का भूमि पूजन आज 31 मई को दोपहर 4 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उज्जैन पहुंचकर अंगारेश्वर मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 150 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है, जहां प्रदेश के प्रभारी मंत्री गौतम टेट और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस मेगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 29 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह घाट शनि मंदिर से नागदा बायपास तक फैले होंगे। इस परियोजना में सिद्धवट मंदिर, भर्तहरि गुफा, अंगारेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, राम घाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गौ घाट, प्रशांति धाम घाट, त्रिवेणी संगम घाट, शनि मंदिर, गुरुद्वारा घाट, भूखी माता घाट और कान्हा नदी के दोनों तट को शामिल किया गया है।
घाटों का निर्माण रेड स्टोन से किया जाएगा, और हर 500 मीटर की दूरी पर 15 मीटर चौड़ा प्रवेश मार्ग होगा। यहां कोणीय पूजा चबूतरे, आकर्षक लाइटिंग, चेंजिंग रूम, पेयजल सुविधा, और दिव्यांगों के लिए रैम्प की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक घाट के प्रारंभ में 5 मीटर चौड़ा अपर लैंडिंग प्लेटफॉर्म, फिर 3.5 मीटर चौड़ी सीढ़ियां, और अंत में 6 मीटर चौड़ा लोअर लैंडिंग प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।
यह परियोजना उज्जैन के धार्मिक महत्व को और भी सुदृढ़ बनाएगी तथा श्रद्धालुओं को दर्शन, स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में अत्यंत सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
इधर, राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन में जंबूरी मैदान में शामिल होंगे। एक ओर जहां उज्जैन में शिव की नगरी को नया वैभव मिल रहा है, वहीं भोपाल में नारी शक्ति को सम्मानित करने का भव्य आयोजन हो रहा है।