- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के आध्यात्मिक वातावरण के बीच देश के दो अलग-अलग राज्यों के मंत्री भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह की आरतियों के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।
दिन की शुरुआत भस्म आरती से हुई, जिसमें गोवा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई शामिल हुए। वे सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के पश्चात उन्होंने चांदी द्वार के माध्यम से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद सुबह लगभग 7:30 बजे आयोजित दद्योदक आरती में दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भी नंदी हॉल से आरती में सहभागिता करते हुए भगवान महाकाल का स्मरण किया और दर्शन लाभ लिया।
दोनों मंत्रियों के दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक अभिवादन किया गया।
दर्शन के बाद गोवा के कैबिनेट मंत्री सुभाष उत्तम फल देसाई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे लंबे समय से महाकाल दर्शन की इच्छा रख रहे थे, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने दर्शन व्यवस्था को सुगम बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार यहां आकर दर्शन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
गुरुवार सुबह की इन आरतियों में दोनों राज्यों के मंत्रियों की मौजूदगी ने मंदिर परिसर में विशेष आकर्षण और उत्साह का वातावरण बना दिया, जहां आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि भी भक्ति में लीन नजर आए।