- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
उज्जैन के तराना में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, घर से निकले थे जामुन खाने के बहाने!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र से शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। छोटी कालीसिंध नदी में नहाने गए दो किशोर दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय लकी उर्फ लोकेंद्र पिता श्याम सिंह राजपूत और 18 वर्षीय रोहित पिता शंकर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। दोनों बड़ी तिलावत गांव के रहने वाले थे और आपस में गहरे मित्र थे।
शुक्रवार की शाम दोनों ने परिजनों से कहा कि वे जामुन खाने के लिए बाहर जा रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद वे छोटी कालीसिंध नदी के किनारे पहुंचे और नहाने उतर गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नदी का बहाव हल्का था लेकिन कुछ हिस्सा गहरा था, जहां दोनों का संतुलन बिगड़ गया। वे गहराई में चले गए और तेजी से डूबने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें डूबते देखा भी, लेकिन जब तक कोई मदद के लिए पहुंचता, तब तक वे पानी में समा चुके थे। इस भयावह दृश्य के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला गया।
तराना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और देर रात परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।