- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारत सरकार के शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को उज्जैन प्रवास पर रहे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने अत्यंत धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में की। वे प्रातः चार बजे उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। यह आरती भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, महाकालेश्वर को समर्पित है, जिसे हर दिन प्रातःकाल विशेष विधि-विधान से किया जाता है।
धर्मेंद्र प्रधान करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल का दर्शन कर आरती में भाग लिया। इस दौरान वे पारंपरिक धोती और सोला वस्त्र में नजर आए, जैसा कि मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार आरती में शामिल होने वालों से अपेक्षित होता है। आरती के दौरान मंत्री प्रधान ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप में लीन रहे और आध्यात्मिक वातावरण में पूरी श्रद्धा से शामिल हुए।
आरती के पश्चात उन्होंने भगवान शिव और नंदी महाराज को जल अर्पित किया, जो कि शिव भक्तों की आस्था का प्रतीक है। इसके उपरांत मंदिर के पुजारी जितेंद्र शर्मा द्वारा उनका पूजन-अर्चन करवाया गया। मंदिर की प्रबंध समिति की ओर से आशीष दुबे और अभिषेक शर्मा ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विधिवत स्वागत और सत्कार किया।