- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
अभी सवारी मार्ग के ही चौड़ीकरण की प्लानिंग, 71 भवन स्वामी होंगे प्रभावित
उज्जैन । नगर निगम के अफसर अब केवल सवारी मार्ग के ही मोढ़ की धर्मशाला से सत्यनारायण मंदिर तक के हिस्से को चौड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसलिए कि इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। कुल 325 मीटर लंबे इस मार्ग में 71 भवन स्वामी प्रभावित होंगे। इन्हें मुआवजा बांटने व मार्ग के नए निर्माण व पाइप लाइन आदि सारे काम 3 करोड़ में हो जाएंगे। तर्क यह भी कि महाकाल की श्रावण मास की सवारी हर वर्ष निकलती है लिहाजा इस कार्य को करना भी जरूरी है। फिर से विचार के बाद हाल ही में निगम के अफसरों ने इस मार्ग के लिए 97 लाख रुपए के ई-टेंडर जारी किए हैं। अंडर ग्राउंड लाइटिंग व्यवस्था के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे। उपयंत्री मनोज राजवानी ने यह संकेत दिए कि हाल-फिलहाल केवल सवारी मार्ग के हिस्से के चौड़ीकरण की प्लानिंग की जा रही है। टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। 21 दिन में प्रोसेस पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद अफसरों के आदेश पर आगे की कार्रवाई शुरू कर देंगे।