- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन: चंद्रग्रहण पर महाकाल मंदिर का अन्नक्षेत्र रहेगा बंद, सोमवार से फिर नियमित भोजन सेवा होगी शुरू; नोटिस लगाकर दी जा रही जानकारी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र रविवार, 7 सितंबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। कारण है—रात को लगने वाला चंद्रग्रहण। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से लगभग नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस बार चंद्रग्रहण रात 9:58 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से लागू हो जाएगा। इसी कारण मंदिर समिति ने अन्नक्षेत्र को पूरे दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। सोमवार से भोजनालय पहले की तरह अपने नियमित समय पर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।
नोटिस लगाकर दी जा रही जानकारी
मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर, महाकाल महालोक और अन्नक्षेत्र में नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही काउंटर पर भोजन कूपन वितरण भी रविवार को बंद रहेगा।
प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु लेते हैं प्रसाद
महाकाल महालोक के सामने बने नए भवन में यह अन्नक्षेत्र संचालित होता है। दो मंजिला इस आधुनिक भवन में एक बार में लगभग 700 श्रद्धालु एक साथ भोजन कर सकते हैं। प्रतिदिन यहां 3 से 5 हजार यात्री और भक्त नि:शुल्क प्रसादी ग्रहण करते हैं। अन्नक्षेत्र सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
अन्नक्षेत्र से जुड़ी सेवा केवल मंदिर परिसर तक सीमित नहीं है। हरसिद्धि धर्मशाला और महाकालेश्वर अतिथि निवास में ठहरने वाले यात्रियों को भी यहां मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मंदिर समिति की ओर से इन स्थानों पर रहने वाले श्रद्धालुओं को भोजन कूपन उपलब्ध कराए जाते हैं। मंदिर प्रशासन ने पिछले वर्ष नए भवन में भोजन बनाने के लिए आधुनिक रसोई मशीनें स्थापित की थीं। इसके चलते बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कम समय में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किया जा रहा है।