01 अक्टूबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें सिर्फ Ujjain Live पर!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌍 देश की बड़ी खबरें

  • पीएम मोदी का संदेश: “घुसपैठियों से चुनौती मिल रही है, सतर्क रहना जरूरी है।” संघ के पास डेमोग्राफी बदलाव रोकने का रोडमैप; जारी हुआ विशेष डाक टिकट और सिक्का।

  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा, 1 जुलाई से लागू, 3 महीने का एरियर मिलेगा।

  • चैतन्यानंद कांड: कॉलेज से सेक्स टॉय, पोर्न सीडी बरामद, नेताओं के साथ फर्जी तस्वीरें मिलीं; एक दिन पहले अश्लील चैट का खुलासा।

  • महबूबा मुफ्ती का आरोप: “भाजपा कश्मीरियों को बंदूक का डर दिखा रही है।” – कहा, लोग जबरन राष्ट्रगान के लिए खड़े होते हैं; 15 युवक पुलिस हिरासत में।

  • कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे अस्पताल में भर्ती: बेटे ने कहा – पेसमेकर लगाने की सलाह मिली, हालत स्थिर।

  • HAL को अमेरिकी सहयोग: तेजस फाइटर जेट का चौथा इंजन प्राप्त; नवंबर में 2 Mark-1A विमान मिलेंगे, 2028 तक 83 विमानों की डिलीवरी।

  • नकवी का ऐतिहासिक कदम: एशिया कप ट्रॉफी ACC कार्यालय में जमा कराई; BCCI ने पद से हटाने की चेतावनी दी थी।

  • जुबीन गर्ग केस में गिरफ्तारी: मैनेजर और ऑर्गेनाइजर अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार; 19 सितंबर को हुई थी गायक की मृत्यु।


🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

  • CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: 5 अक्टूबर को गुवाहाटी में निवेशकों से सीधा संवाद, नॉर्थ–ईस्ट में नए विकास और रोजगार के अवसर खुलेंगे।

  • कलेक्टर परिवर्तन: विधायकों की नाराजगी के बाद हटाई गईं नेहा की कलेक्टरी; 14 साल में पहली बार ऐसा, 24 IAS में 7 विवाद।

  • ईडी की बड़ी कार्रवाई: इंदौर–महू में पाथ ग्रुप पर छापे, आकाश विजयवर्गीय का नाम जुड़ा।

  • दिग्विजय सिंह का बयान: शीतला माता बाजार मामले में FIR न होने पर अदालत जाने की बात कही; 5 दिन पहले पुलिस ने प्रवेश रोका था।

  • पीथमपुर कांड: शहबाज खान पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पहले शादी का झांसा, फिर परेशान।

  • मौसम अपडेट: मानसून की विदाई टली, दशहरे तक कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।


🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें

  • महाकाल का भव्य श्रृंगार: मंगलवार तड़के पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट और भस्म अर्पण से गूंजा मंदिर — ‘जय श्री महाकाल’ के नारों से भक्तमंडल श्रद्धा में लीन।

  • CM मोहन यादव का ऐलान: उज्जैन प्रवास के दौरान कहा – भावांतर योजना का लाभ जल्द मिलेगा, 3 अक्टूबर से पंजीयन शुरू; भाई दूज के बाद बहनों को हर माह 1500 रुपये।

  • रावण दहन विरोध: ब्राह्मण समाज ने दशहरा मैदान पर फोड़ी काली मटकियां, कहा – “यह विधि और शास्त्र सम्मत नहीं।” कोर्ट जाने की तैयारी।

  • विजयादशमी का खास आयोजन: उज्जैन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, कद्दू की बलि, मां काली की पूजा; जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।

  • किसान आंदोलन: भावांतर योजना पर भरोसा नहीं, MSP पर खरीदी की मांग तेज; भारतीय किसान संघ का जोरदार प्रदर्शन।

  • गरबा महोत्सव में रंग: मयूर वकानी ने स्टेज छोड़कर जनता संग किया डांस, सुर्खियों में आया ‘सुंदरलाल’ का जादू, भावुक कर दिया उज्जैनवासियों को।


देश–प्रदेश–उज्जैन की हर बड़ी खबर, सबसे पहले Ujjain Live पर।

Leave a Comment