- महाशिवरात्रि मेले में अनोखा श्रृंगार: बड़नगर के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से सजे भगवान शिव, मेले के बीच श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बना मंदिर
- महाकाल दरबार में तड़के हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार, रजत शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में सजे बाबा!
- उज्जैन संभाग आयुक्त अचानक पहुंचे स्कूल, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर ली पढ़ाई की जानकारी: रिजल्ट शीट देखी, संख्या ज्ञान पर पूछा सवाल; बाद में आंगनबाड़ी केंद्र में वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री मेधा शंकर: दूसरी बार पहुंचीं उज्जैन; विधि-विधान से पूजा कर लिया आशीर्वाद
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में सजे बाबा; शेषनाग रजत मुकुट, त्रिशूल-त्रिपुण्ड से हुआ दिव्य श्रृंगार
महाकाल दरबार में तड़के हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार, रजत शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में सजे बाबा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाई गई, जिसके बाद भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। इसके पश्चात गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया। नंदी हाल में भी नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया।
जल से भगवान का अभिषेक करने के पश्चात भगवान महाकाल का पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषे किया गया। कपूर आरती के उपरांत भांग, चंदन, सिंदूर एवं आभूषण अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद, महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवा निराकार से साका रूप में दर्शन देते हैं।
इस अवसर पर बाबा महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्ड माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण की। भगवान को मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। जैसे ही मंदिर के पट खुले, चारों ओर “जय श्री महाकाल” की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।