- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाशिवरात्रि मेले में अनोखा श्रृंगार: बड़नगर के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से सजे भगवान शिव, मेले के बीच श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बना मंदिर
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले के दौरान भगवान शिव का 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को नोटों की मालाओं, मुकुट और सजावटी लड़ियों से अलंकृत किया गया है। इस अनूठी सजावट ने मंदिर को भव्य रूप दे दिया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
14 फरवरी से प्रारंभ हुआ मेला, 28 फरवरी को होगा समापन
मंदिर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के बाद मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मेला 14 फरवरी से शुरू हुआ है और इसका समापन 28 फरवरी को होगा। नोटों से किया गया विशेष श्रृंगार 26 फरवरी तक जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को कई दिनों तक इस विशेष स्वरूप के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
सात कलाकारों ने तीन दिन में तैयार की सजावट
मंदिर के पुजारी के अनुसार, नोटों की माला, मुकुट और लड़ियों को तैयार करने में सात कलाकारों की टीम ने लगभग तीन दिन का समय लिया। कलाकारों ने सावधानीपूर्वक नोटों को सजाकर आकर्षक रूप दिया, जिससे मंदिर का वातावरण और अधिक भव्य दिखाई दे रहा है।
वर्ष दर वर्ष बढ़ती जा रही है श्रृंगार की राशि
मंदिर में पिछले चार वर्षों से नोटों से विशेष श्रृंगार की परंपरा निभाई जा रही है। हर साल इसमें उपयोग की जाने वाली राशि में वृद्धि दर्ज की गई है।
-
वर्ष 2021 में 7 लाख रुपए,
-
2022 में 11 लाख रुपए,
-
2023 में 21 लाख रुपए,
-
2024 में 51 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया था।
इसके बाद 2025 में 1 करोड़ 21 लाख रुपए और इस वर्ष 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से भगवान शिव का अलंकरण किया गया है।