- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। इसी उत्साह के बीच उज्जैन में भी टीम इंडिया की जीत के लिए खास प्रार्थनाएं की गईं। शहर के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट फैंस ने मिलकर भगवान शिव का पूजन-अभिषेक कर भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की कामना की।
गुरुवार को टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस अहम मुकाबले को “करो या मरो” की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।
मैच शुरू होने से पहले अंगारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। करीब 50 से अधिक पंडित, पुजारी और क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए और भगवान शिव से टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों की तस्वीरें शिवलिंग के पास रखकर विधि-विधान से पूजन किया गया।
उधर, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने भी भगवान का आशीर्वाद लिया। मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने दर्शन कर आगामी मैच के लिए प्रार्थना की।
क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि भगवान का आशीर्वाद और टीम का दमदार प्रदर्शन मिलकर भारत को जीत दिलाएगा और टीम इंडिया एक बार फिर विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का सपना पूरा करेगी।