- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महाकाल लोक में गुरु गोरखनाथ की 108 फीट प्रतिमा की मांग तेज, नाथ समाज ने CM मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन
उज्जैन के महाकाल लोक में गुरु गोरखनाथ की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर नाथ समाज ने अभियान तेज कर दिया है। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर सिंहस्थ-2028 से पहले प्रतिमा स्थापना की मांग का ज्ञापन सौंपा। समाज का कहना है कि गुरु गोरखनाथ भारतीय योग परंपरा और नाथ संप्रदाय की आध्यात्मिक विरासत के प्रमुख प्रतीक हैं, इसलिए महाकाल लोक में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।
नाथ समाज के अनुसार, इस मांग को कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल चुका है। समाज लंबे समय से गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा स्थापना को लेकर जनजागरण और ज्ञापन अभियान चला रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आगामी सिंहस्थ महाकुंभ-2028 से पहले महाकाल लोक में प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाए।