- उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, पहली बार अलग-अलग रथों पर होंगे जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
दिल्ली में मिला सम्मान: देश के 500 शहरों में उज्जैन Top-20 क्लीन सिटी
उज्जैन. शहर के लिए यह गौरव की बात है कि देश के 500 शहरों में हुए सर्वे में उज्जैन का नंबर टॉप ट्वेंटी क्लीन सिटी में लगा है। केंद्र सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में महाकाल की नगरी उज्जैन को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
दिल्ली में मिला अवार्ड
दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने उज्जैन नगर की प्रथम नागरिक मीना जोनवाल व निगम आयुक्त आशीष सिंह को स्वच्छता अवार्ड प्रदान किया।
स्वच्छता में महाकाल मंदिर भी शामिल
बता दें कि इसके पहले 10 प्रमुख स्वच्छ पर्यटक स्थलों में ज्योतिर्लिंग श्रीमहाकालेश्वर को भी स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छता की दिशा में उज्जैन के यह 2 कीर्तिमान देशभर में शहरवासियों का मान बढ़ाएंगे।