- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
देर रात एक्सीडेंट में दवा व्यवसायी की मौत
उज्जैन | उज्जैन में मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर कार से घर लौट रहे एक दवा व्यवसायी की उन्हेल और नागदा के बीच कार से भिड़ंत हो गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें देवास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक देवास रोड स्थित आश्रय होटल में बुधवार को मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक थी। इसमें भाग लेने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक प्रदीप कुमार बुक्या पिता सौभाग्यमल निवासी विक्रमगंज, खाचरौद भी आए थे। बैठक में भाग लेने के पश्चात में रात को वे कार से खाचरौद स्थित घर लौट रहे थे। तभी रात करीब १० बजे उन्हेल और नागदा के बीच उनकी कार और सामने से आ रही एक अन्य कार की भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने उन्हें देवास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक प्रमोद दवा व्यवसायी थे और खाचरौद में मेडिकल स्टोर संचालित करते थे। उज्जैन स्थित दवा बाजार में भी बुक्या मेडिकल स्टोर के नाम से उनकी दुकान है। करीब दो वर्ष पहले ही उन्होंने यहां से होलसेल का काम शुरू किया था। मृतक प्रदीप कुमार के परिवार में पत्नी, चार बच्चे और दो भाई हैं। उनकी मौत की खबर सुनते ही रिश्तेदार, मित्र एवं खाचरौद व शहर से दवा व्यवसायी जिला अस्पताल पहुंचे। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।