- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
श्मशान के लिए दो मुस्लिम समाजजनों ने जमीन दान की
उज्जैन/नरवर :- ग्राम पंचायत कासमपुर के दो गांवों में श्मशान के लिए दो मुस्लिम समाजजनों ने 0.20 हैक्टेयर भूमि दान कर सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की। मुस्लिम बाहुल्य ग्राम कासमपुर व नीकेवड़ी में श्मशान नहीं है। यहां पटवारी सुरेश रामडिया व सचिव दिनेश चौधरी, सरपंच सोहरा पटेल, पंकज हरिया के प्रयास से मुस्लिम भाइयों ने भूमि दान की है। कासमपुर में गुल मोहम्मद पटेल ने अपनी 0.10 हैक्टयर कृषि भूमि और नीकेवड़ी में श्मशान के लिए इंदौर जिले के ग्राम बिलोदा के शेर मोहम्मद पिता अंसार पटेल ने अपनी 0.10 हैक्टेयर कृषि भूमि श्मशान के लिए दान की है। उनके इस कदम की नरवर, बोलासा, कासमपुर, नीकेवड़ी, कचनारिया, पालखंदा, हरनावदा गांवों में ग्रामीणों ने सराहना की है। पंचायत ने भूमि अधिगृहीत कर विकास कार्य शुरू कर दिया है।