- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया: तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर किया हंगामा
उज्जैन :- कॉलेज एडमिशन के लिए चल रही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की तारीखें आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने देवास रोड स्थित माधव विज्ञान महाविद्यालय में हंगामा मचाया। एबीवीपी के नगरमंत्री अभिषेक राठौर ने बताया प्रवेश प्रक्रिया जटिल होने के कारण विद्यार्थियों को आसानी से एडमिशन तक नहीं मिल पा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की लिंक 3 जून को शुरू हुई। इसके बाद किसान आंदोलन के कारण अधिकांश स्थानों पर इंटरनेट बंद रहा। जिसके कारण कई विद्यार्थी पहले चरण में अपना रजिस्ट्रेशन व वेरीफिकेशन नहीं करवा सके। प्रवेश प्रक्रिया एवं अंतिम तारीख को आगे बढ़ाई जाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम अतिरिक्त संचालक डॉ. उषा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।