- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
अ.जा. वर्ग के लिये सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संचालित
राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को राज्य लोक सेवा आयोग तथा संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने पर प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने की योजना संचालित है। योजना अन्तर्गत म.प्र.लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अजा वर्ग के छात्रों को 20 हजार रूपये तथा संघ लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर 40 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह अजा वर्ग के छात्रों को राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रूपये तथा संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 60 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती है।
संघ लोक सेवा आयोग के लिये आय का बन्धन नहीं है, किन्तु राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिये अजा वर्ग के अभ्यर्थी के पालकों की आय पांच लाख रूपये से अधिक नहीं होने पर ही प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किये गये हैं। इनमें सफल अजा उम्मीदवार लाभ प्राप्त करने हेतु जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं।