- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
माधव साइंस कॉलेज में 20 जून को कैंपस ड्राइव मल्टी नेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे
उज्जैन :- जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय माधव साइंस कॉलेज की ओर से 20 जून को कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। साइंस कॉलेज में होने वाले इस कैंपस ड्राइव में हिंदुजा ग्रुप एडको, यूरेका फोर्ब्स, मेक्वायर सॉल्यूशंस जैसी मल्टी नेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं आैर स्नातक पास युवाओं को 8 से 15 हजार रुपए तक के मासिक वेतन पर विभिन्न पदों के लिए कैंपस के जरिए भर्ती किया जाएगा। कैंपस ड्राइव स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड आैर नेशनल कॅरियर सर्विस द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के कुछ चयनित जिलों में ही आयोजित किए जा रहे हैं।