- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
बाजार वसूली अब मशीन से होगी, रसीद कट्टे बंद
उज्जैन :- बाजार वसूली अब मशीन के जरिए होगी। रविवार से रसीद कट्टे बंद कर दिए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में पहली बार ऐसा हुआ है, जब बाजार वसूली के लिए मशीन से निकली स्लीप दी जाएगी। वसूली करने वाले ही मशीन ऑपरेटर होंगे। हर दिन मशीन का पूरा डाटा शाम को नगर निगम कार्यालय में फीड करना होगा। इससे धांधली होने की आशंका भी कम होगी। स्मार्ट सिटी की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर महापौर मीना जोनवाल ने बाजार वसूली के लिए मशीन लांच की। राजस्व विभाग अब रसीद कट्टे के स्थान पर इस मशीन का उपयोग करेगा। मशीन एचडीएफसी बैंक ने उपलब्ध कराई है। इस दौरान एमआई सदस्य सत्यनारायण चौहान, नीलूरानी खत्री, डाॅ. योगेश्वरी राठौर, कलावती यादव, मांगीलाल कडेल, नेतापक्ष राजश्री जोशी आदि मौजूद थे।