- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
60 फीट ऊंचे चढ़ाव से होंगे नागचंद्रेश्वर के दर्शन
उज्जैन । महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान आने वाले नागपंचमी पर्व पर वर्ष में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेवर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने-जाने हेतु 60 फीट ऊंचे लोहे के एंगल लगाकर अस्थाई चढ़ाव बनाए जाएंगे।
मंदिर प्रबंध समिति इस कार्य में 99500 रुपए खर्च करेगी। हर वर्ष पर्व के दौरान यहां अस्थाई चढ़ाव का निर्माण किया जाता हैं। इस बार चढ़ाव बनाने का ठेका भाव आमंत्रण में सबसे कम रेट के आधार पर शिवशक्ति नगर के कैलाश पांचाल को दिया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के निर्देशन में चढ़ाव निर्माण किए जाएंगे। मंदिर समिति के अधिकारियों के मुताबिक लोहे के चढ़ाव जमीन से 60 फीट ऊंचे व पक्के निर्माण की रैंप से जुड़ने के बाद 20 फीट ऊंचे होंगे। नागपंचमी 28 जुलाई को है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एसएस रावत ने पर्व की तैयारियां शुरू करते हुए 15 जुलाई से पहले चढ़ाव बनाने के आदेश जारी कर दिए है। प्राचीन समय से नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचने का एक ही चढ़ाव नुमा मार्ग है जो काफी सकरा है। नागपंचमी पर लाखों लोग उमड़ते हैं। इसलिए मंदिर प्रबंध समिति अस्थाई लोहे के चढ़ाव बनवाती है।