- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
युवा कांग्रेस नेता की पत्नी हुई लापता
उज्जैन । युवक कांग्रेस के एक नेता ने माधवनग थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वही लड़की के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर नेता पर अपनी पुत्री को हत्या कर झूठी रिपोर्ट लिखाने की शिकायत की है। पुलिस दोनों ही आवेदन पर जांच कर रही है।
माधव नगर थाना क्षेत्र में लक्ष्मी नगर में रहने वाले युवा कांग्रेस के नेता उमेश सिंह सेंगर ने माधव नगर थाने में अनी पत्नी पूजा के लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि पत्नी 26 जून की रात से घर से बिना बताये कही चली गई है।
जिसे काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिली तो सेंगर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई माधवनगर पुलिस पूजा की तलाश कर रही है। इधर पूजा के पिता डॉ अंतरसिंह चौधरी ने एसपी के जनसुनवाई में आवेदन देकर उमेश सेंगर पर पूजा को गायक कर उसकी हत्या किये जाने की साजिश रख कर गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट लिखाने की शिकायत की है। एसपी ने आरोप की जांच के लिए मामला माधव नगर पुलिस को सौंप दिया है। दोनों ही मामलोंं की जांच माधवनगर थाने के उपनिरीक्षक बी ए परिहार कर रहे है। उनके मुताबिक पुलिस पूजा की तालश कर रही है। वही पूजा के पिता द्वारा दिये गये आवेदन की जांच की जा रही हैं।