- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
स्कूल बसों में भिडंत आधा दर्जन स्टॉफ घायल , बच्चों से भरी बस ने मारी टक्कर
उज्जैन । आज सुबह दो स्कूल बसों में भिंडत हो गई। जिसमें एक बस पलटी खा गई। घटना में करीब आधा दर्जन स्कूल स्टॉफ घायल हुआ है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि दूसरी बस में ४० स्कूली बच्चे सवार थे। अगर बच्चों वाली बस पलटी खाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
माधव नगर पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर दोनों बसों को जब्त किया है। आज सुबह घास मंडी चैराहा पर विद्याभवन एकेडमी की बस अपने स्टाफ के लोगों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी तभी ज्ञान सागर एकेडमी स्कूल की बस ने विद्याभवन एकेडमी की बस को टक्कर मार दी। इससे बस पलटी खा गई। बस में विद्या भवन के स्टाफ के लोग व शिक्षक घायल हो गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्याभवन की बस चकनाचूर हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने बस के कांच फोड कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घटना में कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ है।
घायलों में पिंकी पिता कन्हैयालाल 27 वर्ष, राजेश पिता रामलाल 18 वर्ष, राकेश पिता चंद्रशेखर 38 वर्ष, खुशबू पिता मनोहर 20 वर्ष, कीर्ति पति नरेंद्र 39 वर्ष, गौरव पिता राजेंद्र 23 वर्ष, अजय पिता मनोहर सिंह उम्र 20 वर्ष। यह सभी विद्या भवन एकेडमी में कार्यरत है। वहीं पुलिस ने ज्ञान सागर एकेडमी के ड्रायवर प्रकाश पिता बाबू भाटी को गिरफ्तार किया है।
गनीमत यह रही की ज्ञान सागर एकेडमी की बस में करीब 40 बच्चे सवार थे जो सुबह स्कूल के लिए निकले थे अगर ज्ञानसागर बस पलटी खाती तो एक बड़ी दुघज़्टना हो सकती थी जिसमें बच्चे भी घायल हो जाते फिलहाल पूरे मामले की माधव नगर पुलिस जांच कर रही है।