- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
शिप्रा नदी में डूबने से भोपाल के युवक की मौत
उज्जैन । आज सुबह शिप्रा तट रामघाट पर नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टर्माटम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। महाकाल थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी प्रवीण चौबे सीएम हेल्पलाइन में पदस्थ था। रात को चौबे दस लोगों के साथ भोपाल से उज्जैन के लिये रवाना हुए तड़के चार बजे सभी उज्जैन पहुुंचे और उसके बाद सुबह रामघाट पर स्नान करने पहुंचे इस दौरान अचानक नहाते समय प्रवीण चौबे गहरे पानी में चले गये। यह देखकर उनके साथ मौजूद लोगों ने निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बाद में गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद प्रवीण चौबे के शव को पानी की बाहर निकाला।
आये दिन हो रही है घटनाएं
रामघाट,दत्तअखाड़ा, नर्सिंह घाट पर शिप्रा नदी में डूबने घटनाएं आये दिन हो रही है। एक माह के भीतर लगभग 8 लोगों की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। हालांकि घाट पर पुलिस कर्मी नगर सैनिक एवं तैराक दल के सदस्य घाट पर मौजूद रहते है। लेकिन इसके बावजूद लोग गहरे पानी चलते जाते है। पूर्व में सुरक्षा के लिये बेरिकेडस नदी में लगाये गये थे। लेकिन कुछ जगह पर हटाये जाने से इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।