- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
रामायण के लंकेश ने कहा, जिस स्कूल में पढ़ा वहां से सम्मान पाकर गद-गद हो गया
उज्जैन । रामानंद सागर की रामायण में लंकेश का रोल करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का श्री गुजराती समाज के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं इसी स्कूल में पढ़ा हूं और यहीं मुझे सम्मान मिल रहा है इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती, मै इससे गद-गद हो गया। महाकाल के दर्शन कर मेरा तो जीवन ही धन्य हो गया।
शाम 6 बजे बाद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि इंदौर गुजराती समाज ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज संघवी, विधायक अनिल फिरोजिया थे। अध्यक्षता गुजराती समाज उज्जैन के अध्यक्ष संजय आचार्य ने की। विशेष रूप से स्वामी नारायण मंदिर उज्जैन के संत आनंद स्वामी महाराज उपस्थित थे। अतिथियों ने शॉल-श्रीफल से पहले अभिनेता त्रिवेदी का सम्मान किया। पश्चात समाजसेवा में सक्रिय रहे समाजरत्न स्व. मोहनलाल भाई अध्यापक, धुड़ा भाई पटेल, रतिलाल भाई वसावड़ा, भाटिया जेठालाल भाई, भीका भाई पटेल, मणिलाल भाई शाह, बालमुकुंद भाई पुजारा, भानु भाई पटेल, छोटा भाई पटेल, डाया भाई पटेल,लालजी भाई मेसरी, रामदास खिमजी, गोपाल चावड़ा, गोपालदास खिमजी भाई, पुंडरिक भाई वसावड़ा, जयकुमार पुजारा, हंसाबेन पटेल का मरणोपरांत सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किया। इसी तरह समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे नवीन भाई आचार्य, किरिट भाई अध्यापक, हर्षद भाई शाह व रमण भाई पटेल का भी सम्मान किया। संचालन भरत भाई पांचाल ने किया। आभार रवींद्र भाई जेठवा ने माना।