- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
एसपी ने दिए निर्देश, टीआई रोज शाम 5 बजे से फील्ड में घूमें
उज्जैन । एसपी सचिन अतुलकर ने जिले की बागडोर संभालते के बाद शुक्रवार को शहर का पैदल घूमकर जायजा लिया। कई प्रमुख मार्ग के भ्रमण के बाद यह निर्देश जारी किया कि अब सभी टीआई शाम को 5 से रात 10 बजे तक फील्ड में रहेंगेे। इसके साथ ही प्रतिदिन के काम का फीडबैक भी उन्हें दिया जाएगा।
एसपी ने शुक्रवार को तीन घंटे दफ्तर में बैठ काम निपटाया, इस दौरान लोगों से भी मिले। शाम पांच बजे कार में बैठकर शहर घूमने निकल गए। उनके पीछे आधा दर्जन गाडय़िों में छाते लिए अफसर भी पीछे-पीछे चल दिए। प्रमुख चौराहों के बारे में उन्हें अफसरों ने जानकारी दी व सवारी मार्ग भी घुमाया। इससे साफ हो गया कि एसपी शहर में कसावट लाने के लिए कई बदलाव लाने वाले है। उन्होंने मीडिया को बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की दिशा में ध्यान दिया जाएगा।
इसके साथ ही पांच घंटे सभी फील्ड में रहेंगे। एसपी ने चर्चा में बताया त्योहारों पर फोकस है, इसीलिए शहर में घूमकर प्रमुख स्थानों व व्यवस्था की जानकारी ली गई। अब तय किया है पांच घंटे सभी टीआई व अन्य अफसर फील्ड में घूमेंगे। नाकाबांदी, पेट्रोलिंग के साथ ही इसी दौरान जुए, सट्टा व शराब बेचने वालों की भी धरपकड़ की जाएगी।
एसपी ऑफिस में विजिटर बुक
एसपी से मिलने आने वाले के लिए अब कार्यालय में विजिटर बुक रखवाई गई है। जिसमें मुलाकात करने वाले का नाम, मोबाइल नंबर व मिलने की वजह भी नोट की जाएगी।